JharkhandRanchi

रांची : विधायक की अगुवाई में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला

 Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज विधायक भूषण तिर्की के नेतृत्व में झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधियों  ने मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने अल्पसंख्यक,  प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की समस्याओं से अवगत कराया और उसके निराकरण का आग्रह किया .

उन्होंने मुख्यमंत्री से इन विद्यालयों के लिए नियुक्ति एवं सेवा शर्त नियमावली 2021 को यथाशीघ्र लागू करने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया है. इस मौके पर फादर सिप्रियन कुल्लू , फादर जेफ़रियानुस तिर्की, फादर सिरिल कुल्लू, रेभरेन बिशप अगुस्तुस एक्का, रेभरेन सलीम सहाय तिग्गा,रेभरेन नवीन बेक शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें : सदन में विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव, केरेडारी और पतरातू में आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक खोलने की रखी मांग

Related Articles

Back to top button