
Ranchi: लव जिहाद एवं यौन शोषण मामले में मॉडल मानवी राज ने गुरुवार को जुडिशल मजिस्ट्रेट सृष्टि घई की अदालत में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया. इससे पूर्व सुबह करीब 9:00 बजे मानवी अपना बयान दर्ज कराने रांची सिविल कोर्ट पहुंची थी. बुधवार को रांची पहुंचने पर उसका मेडिकल और कोरोना टेस्ट किया गया था. कोर्ट में मॉडल मानवी राज का बयान दर्ज कराने को लेकर मामले के अनुसंधानकर्ता विवेक कुमार उसके साथ कोर्ट पहुंचे थे. दरअसल, मॉडल मानवी राज ने कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है.मॉडल की ओर से इस मामले को लेकर गोंदा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद अब कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है.
इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर विशेष शाखा ने किया सतर्क, सभी जिलों में पहचान और सत्यापन की कार्रवाई शुरू
क्या है मामला
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार साल 2021 में मानवी राज गूगल पर सर्च कर मॉडलिंग सीखने रांची आई थी. उसी साल होली पर्व के आयोजन पर तनवीर अख्तर ने अपने कोचिंग संस्थान में पार्टी दिया था और पार्टी के दौरान ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया था. इस दौरान घटना का वीडियो भी बना लिया और बार-बार आरोपी की ओर से वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप मॉडल ने लगाय़ा. हालांकि यहां से परेशान होकर बाद में मानवी राज भागलपुर चली गई थी लेकिन उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसे फिर रांची बुलाया और बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा. जिसके बाद मानवी राज ने मुंबई चली गई थी. तनवीर अख्तर पीछा करते हुए मुंबई पहुंच गया और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा. मॉडल ने परेशान होकर इस मामले की जानकारी मुम्बई पुलिस को दी जिसके बाद रांची पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.




