
Ranchi : शुक्रवार को कृषि व पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख हरमू रोड स्थित रांची गौशाला पहुंचे. मौके पर उनके साथ विभागीय सचिव अबू सिद्दीकी, पशुपालन निदेशक शशि प्रकाश झा एवं गौ सेवा आयोग की निबंधक अपर्णा पांडेय भी उपस्थित थीं.
गौशाला में मंत्री ने गायों को गुड़, चोकर खिलाया. गायों के रखरखाव व संख्या की जानकारी ली. गौशाला प्रबंधक की प्रशंसा की. कहा कि गोवंश के लिहाज से सरकार कई स्तरों पर काम करने वाली है. प्रमंडलीय स्तर पर गो मुक्तिधाम बनाने का कार्य धरातल पर उतारना है.
इसे भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले स्थित पालचामा की पहाड़ियों पर मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर
जीव जंतु कल्याण बोर्ड की पहले दिनों बैठक हुई थी. निर्णय लिया गया कि जो गोवंश गौशाला को पकड़ कर दिए जाते हैं, उसकी खुऱाकी के लिए 50 रुपये प्रति गोवंश 6 महीने की राशि आयोग द्वारा गौशाला को अभी आवंटित की जाती है. इस राशि को बढ़ाकर 100 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से 1 साल तक दिया जायेगा.
बहुत जल्द विभागीय सचिव द्वारा इसका नोटिफिकेशन भी निकाला जाएगा. राज्य की 10 गौशालाओं के बीच पशु कल्याण वाहन (हाइड्रोलिक एंबुलेंस ) का वितरण भी विभाग की ओर से किया जाएगा. इस वाहन से बीमार, दुर्घटनाग्रस्त या मृत गोवंश को लाने ले जाने का कार्य गौशाला के सान्निध्य में किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:नये साल के जश्न में कोई कड़ा प्रतिबंध नहीं, भीड़ न हो इसे प्रशासन सुनिश्चित करेः स्वास्थ्य मंत्री
विभाग द्वारा कई नई योजनाओं का लाभ गौशालाओं को दिये जाने के लिए लगातार पहल की जा रही. पशुपालन निदेशक को भी आदेश दिया गया है कि राज्य की सभी गौशालाओं की बैठक बुलाकर उनके सुझाव लें.
गौशाला के लिए सकारात्मक कार्य हो. समाज के लोग गौशाला में अपनी सेवा तन मन धन से दे रहे हैं. सरकार हमेशा आपके साथ संवेदनशील है. सरकार हमेशा सकारात्मक कार्यों के साथ गौशाला का स्वर्णिम विकास भी करना चाहती है.
इसे भी पढ़ें:नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार हर क्षेत्र में फिसड्डीः तेजस्वी यादव
गौशाला की ओर से स्वागत
मंत्री के आगमन पर रांची गौशाला न्यास की ओर से अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मंत्री को गौशाला की ओर से गौ माता का मोमेंटो भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम में गौशाला की ओर से सह-सचिव प्रमोद सारस्वत, कार्यकारिणी सदस्य भानु प्रकाश जालान सहित कई लोग भी मौजूद थे .
इसे भी पढ़ें:बागवानी प्रोत्साहन योजना में अगले आठ साल में खर्च होंगे 282.24 करोड़




