
Chakradharpur: एकल ग्रामोत्थान महिला समिति करंजो की महिला समिति के द्वारा गंगा दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें एकल महिला समिति सीटीएल, डब्लूईसी , ईकेएएल से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे. मोटे पर एसआईपी अबेकस स्कूल चक्रधरपुर के निदेशक सुहरीता रॉय और सिम माला सिल के द्वारा सभी छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टि से सीड्स बॉल बनाने का प्रशिक्षण दिया. साथ ही सबसे आग्रह किया गया कि आप सभी इन बॉल्स को जब कभी बाहर जायें, तो अपने साथ लेकर जायें और कहीं झाड़ी अथवा खाली जगह में फेंक दें.

गंगा दशहरा कार्यक्रम में गंगा पूजन का महत्व एकल ग्रामोत्थान महिला समिति के सह कोषाध्यक्ष डीपी कोर जी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को समय निकालकर इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए एकल महिला समिति के अध्यक्ष नीतू साहू ने गंगा दशहरा की सभी को बधाई दी.मौके पर अध्यक्ष नीतू साहू, एसआईपी स्कूल के निदेशक सुहरीता रोय, समन्वयक – सिम माला सील , सविता चुंग, कंचन छाबड़ा, डिप्पी कौर, सुलभा सिंदे, आशा साव, ममता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, बिमला प्रसाद,किरण तिवारी, सविता साव, मोनिका साव, रीता साव, एकता साव, अनीता गुप्ता, नेहा अग्रवाल, प्रकाश महतो, संजय सिंह, बुद्धेश्वर महतो, शिल्पा मिश्रा, सुशीला लोहार, संतोष महतो, शारदा मेलगांडी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.




