Jamshedpur

जादूगोड़ा : विप्लव और रचित सिमडेगा जिला अंडर 16 टीम में चयनित

Jadugoda : क्रिकेट एकेडमी ऑफ रेमंड राखा के दो होनहार खिलाड़ी रचित शर्मा और विप्लव कर्मकार ने सिमडेगा जिला अंडर-16 टीम में अपनी अपनी जगह बनायी है. भाजपा नेता सह समाजसेवी लिटाराम मुर्मू ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी है. क्रिकेट एकेडमी ऑफ रेमंड राखा के संचालक रेमंड को बधाई देते हुए हर संभव मदद की बात कही है। इस बारे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों और कोच रेमंड

को बधाई दी है. प्रत्येक दिन राखा क्रिकेट मैदान में कोच की देख-रेख में बच्चे क्रिकेट का अभ्यास के साथ कड़ी मेहनत करते हैं. इन बच्चों को यूसील और एचसीएल से सहयोग मिलनी चाहिए. ताकि मैदान में खिलाड़ियों को उचित सुविधा मिल सके. मैदान की देख-रेख से लेकर साफ-सफाई तक इन खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों की अहम भूमिका रहती है.

इसे भी पढ़ें- घरवाले गये थे शादी की खरीदारी करने, इधर घर से नकदी समेत 13 लाख की चोरी

Related Articles

Back to top button