Dhanbad

धनबाद पुलिस ने ट्रक लूटकांड मामले का किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

Dhanbad: तोपचांची में हुए ट्रक लूटकांड मामले का उद्भेदान धनबाद पुलिस ने कर ली है. इस बात की जानकारी पुलिस मुख्यालय उपाधीक्षक 2 संदीप कुमार गुप्ता ने अपने  कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि तोपचांची से एक ट्रक को लुटेरों ने लूट लिया था. इस लूटकांड के बाद एक टीम गठित किया गया. गठित टीम के सदस्यों ने लूटकांड करने वाले अपराधी को पकड़ लिया. डीएसपी 2 संदीप कुमार गुप्ता ने यह भी बताया की तोपचांची थाना कांड संख्या 81/24 दर्ज कांड को जाँच करते हुए लूटी गई मोबाइल के अनुसन्धान करते हुए तकनिकी शाखा के मदद से उक्त अपराधी को चिन्हित करते हुए अभियुक्त आजाद हुसैन को पकड़ा गया है. इसके बाद श्यामडीह ज्योत्स्ना मैरेज हॉल हॉल के घर पर छापेमारी की गई. जहां से लूट कांड में प्रयोग किया गया एक काला रंग का हौंडा मोटर साईकिल बरामद की गई. आज़ाद हुसैन के निशानदेही पर  मेराज अंसारी और ओम सिंह को गिरफ्तार किया गया. एसएसपी द्वारा गठित टीम में तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार,पुलिस अंचल निरीक्षक विवेकानंद श्रीवास्तव, नितिन पोद्दार, कुबैर साव,राकेश कुमार दुबे हवलदार ,रामकिशुन मुंडा जवान ,आलेख कुमार और संजीव कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान लूटी गई टेक्नो स्पार्क कंपनी का मोबाइल, काला रंग का हौंडा यूनिकॉर्न मोटर साईकिल जब्त किया गया है.

वहीं पुलिस के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एक और आरोपी को दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है. युवक को प्रधानघंटा से गिरफ्तार किया है. युवक का नाम शिव कुमार मुर्मू है.

Related Articles

Back to top button