Court NewsDhanbadJharkhandLead News

संजय सिंह हत्याकांड में 26 साल बाद आया फैसला, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के नाती व बलिया के भाजपा एमएलसी पप्पू सिंह को कोर्ट ने किया बरी

Dhanbad: कोयलांचल के चर्चित कोयला व्यवसायी धैया निवासी कोयला कारोबारी व हर्ष सिंह के पिता संजय सिंह की हत्या मामले में 26 वर्षों की लंबी सुनवाई के बाद आज बुधवार 16 नवंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 अखिलेश कुमार के कोर्ट ने फैसला सुनाया. संजय सिंह हत्याकांड में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के नाती व बलिया के भाजपा एमएलसी पप्पू सिंह उर्फ रवि शंकर सिंह को धनबाद CBI कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. इसी मामले में कोर्ट रामधीर सिंह को पूर्व में बरी कर चुका है.

बता दें कि 26 मई 1996 को संजय सिंह की हत्या गोली मार कर कर दी गई थी. एसएसएलएनटी कॉलेज व एसपी आवास के समीप दिनदहाड़े हत्या को अंजाम दिया गया था. 23 जनवरी 2019 को पप्पू सिंह के खिलाफ कोर्ट में आरोप का गठन किया गया था. सुनवाई के दौरान मात्र तीन गवाह पुष्पा सिंह, कृष्णा सिंह व कांड के अनुसंधानकर्ता अशोक कुमार सिंह ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था. पुष्पा सिंह व कृष्णा सिंह ने इस मामले में पप्पू सिंह की संलिप्तता नहीं बताई थी.

संजय सिंह की हत्या मामले में सुनवाई कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 अखिलेश कुमार के कोर्ट ने बीते सोमवार को मामले पर सुनवाई करते हुए जजमेंट की तारीख 16 नवंबर निर्धारित की थी. कोर्ट में आरोपी की ओर से उनके अधिवक्ता की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी. वहीं बीते गुरुवार को आरोपी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के नाती व बलिया के एमएलसी पप्पू सिंह उर्फ रविशंकर सिंह का सफाई बयान दर्ज किया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखलेश कुमार के कोर्ट में सफाई बयान देते हुए पप्पू सिंह ने कहा कि हुजूर मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया गया है. आज कोर्ट ने फैसला सुनाया और आरोप से बरी कर दिया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की सभी कोषांग की समीक्षा

Related Articles

Back to top button