
Koderma : जिले के नवलसाही थाना क्षेत्र में कर्ज में डूबे होटल व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार सुबह लगभग 6 बजे लक्ष्मण मेहता (उम्र 45 साल, पिता स्वर्गीय किशोरी मेहता, बिगहा फुलवरिया नवलसाही) का शव घर से बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार लक्ष्मण मेहता कर्ज में डूबा हुआ था. बैंक से कर्ज था साथ ही गांव में भी कर्ज था. कर्जदाता के तगादा से तंग आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक के चार बच्चे हैं जिसमें दो पुत्र दो पुत्री हैं, जिनमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है. मृतक का पचगांव मोड़ पर खाने पीने का ढाबा था. क्रेशर वगैरह बंद होने के कारण होटल ठीक से चल नहीं रहा था, साथ में शराब की लत थी. कर्ज बढ़ने पर शराब पीना भी ज्यादा करने लगा था. सुबह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
इसे भी पढ़ें – दारोगा लालजी यादव की संदेहास्पद मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, प्रताड़ित करनेवाले अधिकारियों को कड़ी सजा मिले : अन्नपूर्णा देवी




