Dhanbad

धनबाद: डीसी ने की राजस्व विभाग की साप्ताहिक समीक्षा, लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

Dhanbad: समाहरणालय के सभागार में बुधवार को उपायुक्त वरुण रंजन ने राजस्व विभाग की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों से म्यूटेशन के लंबित मामलों, म्यूटेशन रिजेक्ट करने वाले कारणों, सरकारी योजनाओं में भूमि स्थानांतरण, रिवेन्यू कोर्ट, भूमि अधिग्रहण, जीएम लैंड में अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की.
उपायुक्त ने म्यूटेशन में आने वाली समस्या और मामलों के लंबित होने के कारणों एवं रिजेक्शन की बारिकी से समीक्षा की. उन्होंने जल्द से जल्द सभी लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी अंचलाधिकारी समय के साथ अपने-अपने कार्यों का निपटारा करें ताकि एक बार अधिक कार्य का लोड ना हो और आम जनता का कार्य समय से पूरा हो. साथ ही उन्होंने कहा की सभी अंचल अधिकारी अपने रिसोर्स का सही तरीके से प्रयोग करें ताकि जितने भी लंबित कार्य हैं उसका समय से निष्पादन हो सके.

लोगों की शिकायतों को सभी अंचल अधिकारी करें समाधान

बैठक के दौरान उपयुक्त में ई समाधान पोर्टल पर आए आवेदन एवं जनता दरबार में आने वाले शिकायतों की भी सभी अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षा की. उन्होंने कहा की सभी अंचलाधिकारी आम जनता की समस्याओं को सुने एवं उन्हें सही रास्ता दिखाने का भी कार्य करें. ताकि उन्हे दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े. वहीं क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक घटना पर लगाम लगाने के लिए चिन्हित अपराधियों पर कार्रवाई करने को निर्देशित किया, ताकि आम जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे.

बीसीसीएल ने खनन कार्य के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की

उपायुक्त ने कोल कंपनी एवं अंचलाधिकारियों के साथ योजनाओं में आ रही समस्याओं से संबंधित बैठक की. इस दौरान बीसीसीएल ने खनन कार्य के लिए कई अंचलों में ग्राम सभा करने एवं भूमि उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही कई अन्य विभागों में भी एनओसी फंसे होने की समस्या से अवगत कराया. उपायुक्त ने सभी मामलों में संबंधित अंचलाधिकारियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को जल्द से जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए.

बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: लोधारिया मोड़ के पास सड़क हादसे में चार साल की बच्ची की मौत

Related Articles

Back to top button