
Rohtas : जिले में एक पति पर आपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. घटना दिनारा थाना क्षेत्र के जमरोड़ गांव की है. यहां पति सोनू कुमार ने अपनी पत्नी मनीषा कुमारी की हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से गांव के नहर में फेंक दिया. इसका खुलासा बुधवार को शव बरामद होने के बाद हुआ. यह आरोप मृतका के भाई ने लगाया है. मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि बहन के कई बार ससुराल में परेशान करने की बात बतायी थी.
समझा बुझा कर पहले मामले को शांत करा दिया गया था. हालांकि उसके पति ने उसकी हत्या कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें:15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोरोना के नये वेरिएंट को लेकर अलर्ट




