World

इज़राइली हमले में मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 43 हुई

Gaza City : गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाज़ा में इज़राइल के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 43 हो गई है जिसमें 13 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं. मंत्रालय ने कहा कि हमले में क्षेत्र के करीब 300 फलस्तीनी जख्मी हुए हैं. ये हमले सोमवार को शुरू हुए थे और फलस्तीन ने इज़राइल पर रॉकेट दागे थे.

इसे भी पढें :भारत में फिर से क्यों फैला कोरोना संक्रमण, अमेरिकी विशेषज्ञ ने बतायी सरकार की ये गलतियां

वर्ष 2014 की गाज़ा जंग के बाद सबसे भीषण लड़ाई हाल के हफ्तों में यरुशलम में फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इज़राइली पुलिस के बीच संघर्ष की वजह से शुरू हुई है. यह प्रदर्शन अल अक्सा मस्जिद परिसर पर केंद्रित था जो यहूदियों और मुसलमानों, दोनों के लिए पवित्र है.

इसे भी पढें :CRIME NEWS: सड़क तक छोड़ने की बात कह कर युवक को लाया और मार दी गोली

Related Articles

Back to top button