JharkhandLead NewsRanchi

देर से ऑफिस आनेवाले कर्मियों के खिलाफ डीसी ने की कार्रवाई

Ranchi: उपायुक्त छवि रंजन शनिवार को नामकुम प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय की सामान्य गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की. अटेंडेंस रजिस्टर जांच के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने पाया कि कुछ कर्मी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे हैं. उपायुक्त ने देर से आनेवाले कर्मियों की अनुपस्थिति रजिस्टर में दर्ज की.

इसे भी पढ़ें :Good News : रेलवे टिकट बुकिंग अब और आसान, UTS एप से हिंदी में भी बुक करें टिकट, जानें तरीका

समय पर कार्यालय पहुंचे नहीं तो कार्रवाई : उपायुक्त

औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ससमय कार्यालय में उपस्थित रहें अन्यथा उन पर कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने कहा कि वो कभी भी किसी भी प्रखंड या अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सकते हैं, पदाधिकारी एवं कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्यों का निष्ठा पूर्वक निष्पादन करें.

सीडीपीओ ऑफिस का भी निरीक्षण

उपायुक्त छवि रंजन ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, नामकुम का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सीडीपीओ से कार्यालय के सामान्य गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने कहा समाज कल्याण की जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं उसका लाभ सुदूर इलाके के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें :Bank Holidays in October 2021: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, बैंकों में होंगी 21 छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

उपायुक्त ने टीकाकरण केंद्र का भी जायजा लिया

नामकुम में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण केंद्र में भी व्यवस्था का जायजा लेने उपायुक्त छवि रंजन पहुंचे. यहां टीकाकरण कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों से उपायुक्त ने आवश्यक जानकारी ली और कहा कि टीकाकरण के लिए आनेवाले लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका खास ख्याल रखें.

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर लोग जागरूक हैं और प्रतिदिन अच्छी संख्या में लोग कोविड-19 का टीका लेने पहुंच रहे हैं. उपायुक्त ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन्स का अनुपालन करते हुए टीकाकरण का कार्य करें.

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी नामकुम, अंचल अधिकारी नामकुम, एमओआईसी, सीडीपीओ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :बंपर सरकारी नौकरी : बिहार में एएनएम स्टाफ नर्स के 8853 पोस्ट के लिए करें अप्लाई

Related Articles

Back to top button