
Ranchi : राजधानी रांची समेत राज्य में कोरोना का संक्रमण एकबार फिर बढ़ने लगा है. जिसमें रांची में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं पूरे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 200 हो गई. जिससे साफ है कि फेस्टिवल के दौरान बरती गई लापरवाही कहीं न कहीं भारी पड़ने वाली है. ऐसे में लोगों को अभी से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. साथ ही कहा जा रहा है कि आने वाले त्योहारों को लेकर अभी सतर्क नहीं हुए तो स्थिति भयावह हो सकती है. वहीं एकबार फिर से हॉस्पिटल्स की दौड़ लगानी पड़ जाएगी.
इसे भी पढ़ें : सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास युवती से छिनतई मामले का छह घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार
दुर्गा पूजा में लोगों ने बरती लापरवाही
फेस्टिस सीजन शुरू हो चुका है. उससे पहले कोरोना के मामले नहीं के बराबर आ रहे थे. लेकिन पूजा के दौरान खरीदारी से लेकर पंडालों में लोग घूमने के लिए निकले. वहीं गाइडलाइन का भी जमकर उल्लंघन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मास्क तो दूर सोशल डिस्टेंसिंग का नामो निशान तक देखने को नहीं मिला. अब इस लापरवाही का नतीजा है कि हर दिन कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है.
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : बिरसा चौक के नजदीक बोरिंग की गाड़ी में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख
गाइडलाइन का करना होगा पालन
फेस्टिव सीजन की इस कड़ी में दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार भी है. एक्सपर्ट्स तो अब यही सलाह दे रहे हैं कि कोरोना गाइडलाइन का सही तरीके से पालन किया जाए तो स्थिति कंट्रोल में रहेगी. इसके लिए मास्क लगाना, सैनेटाइजर का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की जरूरत है.
तीन हॉस्पिटल पूरी तरह से तैयार
राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए रिम्स, सीसीएल गांधीनगर और सदर हॉस्पिटल में पूरी तैयारी रखी गई है. जिससे कि किसी भी आपात स्थिति में निपटा जा सके. वेंटीलेटर से लेकर आइसीयू के बेड भी रिजर्व रखे गए है जिससे कि गंभीर मरीजों का तत्काल इलाज किया जा सके. फिलहाल रिम्स में पोस्ट कोविड के मरीजों का इलाज चल रहा है. जहां पोस्ट कोविड का एक गंभीर मरीज है. वहीं पोस्ट कोविड के 22 मरीज इलाजरत है. सदर और सीसीएल में कोविड का एक भी मरीज नहीं है.
इसे भी पढ़ें : बेगूसराय : दो अलग-अलग मामलों में दो पत्नियों ने कराई पति की हत्या, एक मामले में गोली मारी, दूसरे में रेत दिया गला
क्या कहते है एक्सपर्ट्स
कोविड टास्क फोर्स के डॉ निशिथ एक्का का कहना है कि पूजा में जिस तरह से लापरवाही हुई है उसका ही नतीजा है कि मामले अचानक से बढ़े है. फिर भी हमारी तैयारी पूरी है. सेकेंड वेव में एक हजार बेड की व्यवस्था की गई थी. अगर जरूरत पड़ी तो हमारे पास ऑप्शन खुले है.
इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर : महिला बैंककर्मी ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
सीसीएल गांधीनगर के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ जितेंद्र कुमार की माने तो लापरवाही तो भारी पड़ रही है. अचानक से मामले बढ़ना अच्छे संकेत नहीं है. इसलिए लोग सतर्क रहे तो स्थिति नियंत्रण में रहेगी. फिलहाल तो हमारे यहां भी तैयारी पूरी है.
सदर हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ एस मंडल बताते है कि लोगों को गाइडलाइन का पालन तो करना होगा. चूंकि अभी यह बीमारी पूरी तरह से गई नहीं है. वैक्सीनेशन के बाद भी सावधानी बरतने की जरूरत है. इसलिए फेस्टिवल में बाहर जाने और भीड़ लगाने से बचे तो सुरक्षित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : JHARKHAND : पंचायत चुनाव को लेकर जोड़े गये नये प्रावधान, उम्मीदवार जान लें नहीं तो भुगतना होगा परिणाम
किस डेट में मिले कितने मरीज
12 अक्टूबर- 16 केस
13 अक्टूबर- 14 केस
14 अक्टूबर- 11 केस
15 अक्टूबर- 09 केस
16 अक्टूबर- 08 केस
17 अक्टूबर- 07 केस
18 अक्टूबर- 14 केस
19 अक्टूबर- 17 केस
20 अक्टूबर- 25 केस
21 अक्टूबर- 40 केस
22 अक्टूबर – 36 केस
इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर में तेज रफ्तार कार ने चार को रौंदा, एक की मौत




