
Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड के युवाओं के सपनों को उड़ान भरने में सारथी की भूमिका निभाने का फैसला लिया है. इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारंभ होने जा रहा है. इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में करेंगे.
मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारा जाएगा. उनके स्वावलंबन का मार्ग बिरसा योजना के जरिए होगा. प्रखंड स्तर पर इंस्टीट्यूट फॉर रूल स्कील एक्वीजीशन के जरिए युवा हुनरमंद बनेंगे. पहले फेज में यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में सूबे के 80 प्रखंडों में योजना का शुभारंभ होगा. इसके बाद आने वाले दिनों में राज्य के सभी प्रखंडो में बिरसा योजना संचालित की जाएगी.
रोजगार प्रोत्साहन और परिवहन भत्ता देगी सरकार
मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ सभी वर्ग के युवाओं को निःशुल्क मिलेगा. इसके लिए सरकार ने पात्रता तय की है. जेनरल केटेगरी के 18 से 35 साल तक के युवक और युवतियों को प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के बाद अगर युवकों को तीन माह के भीतर नियोजन नहीं मिला तो उन्हें रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में प्रतिमाह एक हजार रु. दिए जाएंगे. जबकि युवतियों, दिव्यांग और परलैंगिक को प्रतिमाह 1,500 रु. का भत्ता मिलेगा. यह सुविधा अधिकतम एक साल के लिए डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: फ्लाईओवर-बाइपास परियोजनाओें के डीपीआर बनाने में देरी, नयी परियोजनाओं की नहीं मिल पा रही स्वीकृति




