
Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं एसएसपी चंदन सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया. डीसी ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली. परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक सुधार दिशा निर्देश दिये गए. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा भी लिया.
प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की हुई ज्वायंट ब्रीफिंग
फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग भी हुई. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्तादेश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. डीसी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें, ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य का निर्वहन करें. वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा समारोह की दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निर्देशित किया गया. ब्रीफिंग के दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक ने विभिन्न रंगों के पास के लिए आंमत्रित जनों के बैठने के लिए की गयी व्यवस्था की जानकारी भी दी.
मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेनेवाले विभिन्न प्लाटून
- सेना
- सीआरपीएफ
- आईटीबीपी
- सीआईएसएफ
- एसएसबी
- उड़ीसा़ पुलिस
- झारखण्ड जगुआर
- जैप-1
- जैप-2
- जैप-10
- आईआरबी-05
- रांची जिला पुलिस (पुरुष)
- रांची जिला पुलिस (महिला)
- झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी
- एनसीसी (ब्वॉयज)
- एनसीसी (गर्ल्स)
परेड में शामिल होने वाली बैण्ड पार्टी
- सेना बैण्ड
- जैप-1 बैण्ड
- जैप-10 बैण्ड
- झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी बैण्ड पार्टी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर फर्स्ट इन कमांड के रूप में सेना के मेजर अंकुश चौधरी हैं. सेकेण्ड इन कमांड के रूप में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन हैं.
इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट ने अनुसंधानकर्ता को लगायी फटकार, पूछा लीगल काम हो रहा है या नहीं इसकी जांच क्यों नहीं की?



