Giridih

गिरिडीह में निकाय चुनाव को लेकर डीसी सक्रिय, वज्रगृह का किया निरीक्षण,बीएलओ हुए सम्मानित 

Giridih: निकाय चुनाव की घोषणा कब होगी, यह तो फिलहाल स्पष्ट नही है लेकिन गिरिडीह जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है. गुरुवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और डीपीआरओ शिव शंकर प्रसाद ने जिला मुख्यालय के बाजार समिति स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया. इस दौरान वज्रगृह के मतगणना हॉल के साथ सभी कमरों, पार्किंग व्यवस्था और शौचालय की स्थिति का जायजा लिया. इस मौके पर डीसी ने जरूरत के अनुसार वज्र गृह के करीब अधिकारियो और कर्मियों के गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. डीसी ने जरूरत के अनुसार मतगणना स्थल में मौजूद शौचालय के भी साफ सफाई का निर्देश दिया जबकि मतगणना स्थल में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था ठीक करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें: चतरा-सिमरिया मुख्यपथ पर दो बाइक की भिड़ंत में दो घायल, हजारीबाग रेफर

बीएलओ का सम्मान समारोह आयोजित 

नगर भवन में गुरुवार को गिरिडीह विधासभा इलाके के बीएलओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर सदर एसडीएम विशालदीप खलको और सदर सीओ रविभूषण प्रसाद ने करीब बीस वैसे बीएलओ को सम्मानित किया, जो अब तक पूरे विधानसभा में सत्तर फीसदी से अधिक वोटरों के मतदाता परिचय पत्र को आधार कार्ड से लिंक कर चुके थे. इस दौरान अधिकारियों ने बचे हुए वोटरों के मतदाता परिचय पत्र को दस दिनों के भीतर आधार कार्ड से लिंक करने का निर्देश दिया. एसडीएम और सीओ ने बीएलओ को बुके देकर सम्मानित किया.

Related Articles

Back to top button