
New Delhi : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बन गये हैं. अनुष्का शर्मा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में सोमवार की दोपहर बेटी को जन्म दिया. यह जानकारी विराट ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि वह पापा बन गये हैं.
विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.”
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
2020 में अनुष्का ने प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया था. बहरहाल, विराट और अनुष्का के घर बेटी आने की खबर से उनके फैंस में खुशी की लहर है.




