
Koderma : झुमरीतिलैया शहर में इन दिनों नव युवकों में तेज गति से बाइक चलाना आम बात हो गई है. शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी ये नवयुवक काफी तेज गति से बाइक चलाते हुए निकलते हैं, जिससे आम राहगीरों को काफी दिक्कत होती है. ऐसे ही एक मामले में एक युवक को 25 हजार रुपये फाइन भरना पड़ा. दरअसल 24 जुलाई की संध्या झंडा चौक से स्मार्ट बाजार के बीच रामजीत यादव, पिता नागेश्वर यादव, ग्राम वृंदा, कोडरमा निवासी बाइक से स्टंट कर रहा था. जिसके बाद तिलैया पुलिस उसकी बाइक यामाहा 150 जेएच 12 पी 1152 को जब्त कर थाना ले आयी. 26 जुलाई को उसके बाइक का परिवहन विभाग ने 25 हजार रुपये का चालान काटा. उक्त राशि जमा करने के बाद थाना से उसकी बाइक को छोड़ा गया. किसी बाइक का इतने रुपए कटने का शायद यह पहला मामला है.
इसे भी पढ़ें – मरकच्चो मुखिया के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च, गिरफ्तारी की मांग



