
Chakradharpur : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग बोडदा पुल के समीप तेज रफ्तार बाइक के धक्के से बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां का इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक पटमदा निवासी बबलू मुर्मू व लादेन महतो बोडदा पुल के समीप जेल भवन निर्माण में लगे जेसीबी मशीन चलाते है. शाम करीब 6:30 बजे दोनों सामान खरीदने के लिए बोडदा पुल की ओर गए थे. खरीदारी करने के बाद वापस लौटने के दौरान बोडदा गांव निवासी लक्ष्मण प्रधान व सरिता प्रधान बाइक में सवार होकर चाईबासा की ओर से घर लौट रहे थे. इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गया और पैदल चल रहा बबलू मुर्मू एवं लादेन महतो को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाते ही मजदूर नेता सिकंदर जामुदा घटनास्थल पहुंच गए. जिसके बाद चक्रधरपुर थाना को सूचित किया गया. वही चक्रधरपुर की पुलिस घटनास्थल पहुंची और चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. इधर घटना की सूचना पाकर झामुमो नेता दिनेश जेना अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार में मदद की। वहीं चिकित्सकों ने चारों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया.




