
New Delhi : केन्द्र सरकार ने हाल ही में शुरु हुई मोबाइल ऐप से पासपोर्ट आवेदन सेवा के तहत संग्रहित डाटा पूरी तरह से सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस सेवा से जुड़े एक सवाल के जवाब में बताया कि मोबाइल ऐप से पासपोर्ट के लिये आवेदन करने पर डाटा संरक्षण के ठोस उपाय किये गये हैं. इसके तहत आवेदन प्रक्रिया में दो खास फीचर जोड़े गये हैं.
इसे भी पढ़ें- साबित कर सकता हूं कि सीएम ने भूमि अधिग्रहण बिल लाकर गलती की है : हेमंत
डाटा मोबाइल फोन और ऐप से अपने आप हो जाएगा डिलीट
इससे आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही मोबाइल फोन में दर्ज डाटा पासपोर्ट सेवा के डाटा केन्द्र में संग्रहित हो जायेगा और मोबाइल फोन और ऐप से अपने आप डिलीट हो जायेगा. जिससे आवेदन के बाद डाटा के दुरुपयोग की संभावना खत्म हो जाती है. उन्होंने बताया कि दूसरा फीचर फर्जी पासपोर्ट के आवेदन से जुड़ा है. इसमें साइबर कैफे से ऑनलाइन सेवा के जरिये फर्जी पासपेार्ट आवेदन की पहचान कर ऐसे आवेदन को डाटा सेंटर अस्वीकार कर देगा.पासपोर्ट सेवा में कर्मचारियों की कमी के कारण दिक्कतें आने से जुड़े पूरक प्रश्न के जवाब में सुषमा स्वराज ने कर्मचारियों के अभाव के बावजूद सेवा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने की बात कही.
इसे भी पढ़ें- शेल कंपनी के नाम पर जालसाजी मामलाः व्यवसायी अमित सरावगी के ठिकानों पर CBI का छापा
पासपोर्ट की खराब गुणवत्ता के बारे में क्या कहा सुषमा स्वराज ने
उन्होंने कहा कि 26 जून को शुरु हुयी मोबाइल ऐप सेवा से महज तीन सप्ताह में 67500 पासपोर्ट आवेदन किये जा चुके हैं. आवेदक को इस सेवा से पासपोर्ट केन्द्र पर दस्तावेजों की जांच के लिये तुरंत समय मिल रहा है. स्वराज ने पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने से जुड़े पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि इसकी समीक्षा के बाद प्रक्रिया से जुड़े तमाम अनावश्यक, अप्रासंगिक और अव्यवहारिक नियम हटा दिये गये हैं. इनमें अनाथ बच्चों की जन्मतिथि और तलाकशुदा महिला के पति की जानकारी आदि गैरजरूरी सवालों को हटाना शामिल है. पासपोर्ट की खराब गुणवत्ता के बारे में स्वराज ने कहा कि इसे दुरुस्त करने के लिये दुनिया के अन्य देशों के बेहतर गुणवत्ता वाले पासपोर्ट का अध्ययन कर भारत में भी सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के पासपोर्ट मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें- न्यूटन ट्यूटोरियल का खेल ! फॉरेस्ट्री से ग्रेजुएट टीचर पढ़ा रहे केमेस्ट्री
इसे भी पढ़ें- यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आंसूगैस के गोले दागे, कई कांग्रेसी घायल
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




