
Palamu: पुराने साल की विदायी और नव वर्ष के आगमन पर लोग जमकर सैर सपाटे का आनन्द लेते हैं. प्रमुख पिकनिक स्पॉट गुलजार हो जाते हैं. लेकिन, पलामू और लातेहार जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट केचकी टूरिस्ट प्लेस में हर तरफ गंदगी पसरी है. कोयल और औरंगा नदी के तट पर स्थित केचकी टूरिस्ट प्लेस हर साल नववर्ष के आगमन और पुराने साल की विदायी पर भारी संख्या में पर्यटकों का आना-जाना होता है. दिन-दिन भर लोग यहां ठहरते हैं और स्वयं के अरेंजमेंट से सैर सपाटे का आनन्द लेते हैं. सरकारी स्तर पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होने से पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

कहां है केचकी टूरिस्ट प्लेस?
पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के उतरी डिविजन में केचकी टूरिस्ट प्लेस पड़ता है. यह स्थल डालटनगंज मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूरी पर अवस्थित है. यहां सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां पेयजल की व्यवस्था तक सही नहीं है. गंदगी का अंबार लगा हुआ है. नो प्लास्टिक जोन का एरिया होने के बावजूद भी खुलेआम प्लास्टिक से कचरा फैलाया जा रहा है. टूरिस्टों के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है. शाम के समय यहां का इलाका अंधेरे के आगोश में सिमट कर रह जाता है. साथ ही कई आपराधिक घटनाएं होने से दिन में भी यह इलाका खतरे से खाली नहीं रहता है. रौशनी का किसी तरह का कोई प्रबंध यहां नहीं किया गया है.
स्वच्छ पेजयल की व्यवस्था की जाये: किशोर
अभिभावक संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता किशोर कुमार पांडे ने रेलवे के पैटर्न पर केचकी में भी पांच रूपये में एक लीटर पानी का प्रबंध करने की मांग की है. साथ ही पुराने साल के अंतिम महीने से नये साल के दो महीने तक यहां अस्थायी तौर पर सुरक्षा का प्रबंध करने की मांग की है, ताकि यहां आने वाले टूरिस्ट भयमुक्त होकर इंज्वॉय कर सकें. टूरिस्टों को बैठने के लिए स्थायी कुर्सी की भी व्यवस्था करने की मांग की गयी है, ताकि बाहर से आने वाले टूरिस्ट पिकनिक का भरपूर आनन्द ले सकें.
इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 100 रुपए का सिक्का जारी किया
इसे भी पढ़ें: पारा शिक्षक 39 दिन से हड़ताल पर, स्कूलों में नहीं हो रही पढ़ाई, अबतक सरकार की तरफ से नहीं हुई कोई पहल




