
Ramgarh: रजरप्पा मंदिर परिसर के समीप दामोदर नदी के तट पर आगामी 30 मई को युगांतर भारती, दामोदर बचाओ अभियान, नेचर फाउंडेशन एवं दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से गंगा दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर देवनद दामोदर महोत्सव एवं गंगा आरती का भी आयोजन किया गया है. उपरोक्त बातों की जानकारी दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक पंचम चौधरी ने चितरपुर प्रखंड अन्तर्गत रविवार को रौशन लाईन होटल के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी है.
उन्होंने कहा कि इस वर्ष दामोदर महोत्सव के 20 वर्षों तक समिति के द्वारा इस आयोजन को लगातार किया जा रहा है इसी के तहत 2023 वर्ष को आभार प्रदर्शन दिवस के तौर भव्य तरीक़े से किया जायेगा। दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता पूर्व मंत्री सरयु राय की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन होंगे। इस महाआरती में वाराणसी से आये आचार्यों की अगुवाई में की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय प्रभाकर, प्रकाश कसेरा एवं मनोज कुमार झा मुख्य रूप से शामिल थे.




