Jamshedpur

टाटा-पटमदा के बामनी में 407 की ठोकर से बाइक सवार दो मजदूर घायल, दोनों की हालत नाजुक

पटमदा : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी में सौमेन होटल के पास सोमवार की सुबह 9 बजे एक 407 डाला ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल मं भर्ती कराया गया है.

बांसगढ़ के रहने वाले हैं दोनों घायल

दोनों घायलों में लोचन सिंह सरदार और अक्खय सिंह पटमदा बांसगढ़ के रहने वाले हैं. वे बाइक मजदूरी करने के लिए गांव के ही किसान राजेश गोराई की धूसरा गांव के समीप जा रहे थे.

जमशेदपुर से जा रहा था 407

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जमशेदपुर से ईंट खाली करके लौट रही 407 ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जबकि दोनों घायलों की हालत नाजुक है.

इन्होंने किया सहयोग

पहुंचे पटमदा सीएचसी के लैब टेक्नीशियन पंकज कुमार ने इसकी सूचना पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम को दी थी. मौके पर पहुंचे पटमदा थाना के पुलिसकर्मियों ने गंभीर हालत में सड़क पर पड़े मजदूरों को उठाकर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. पारा लीगल वोलेंटियर नंद रजक और निताई चंद्र गोराई व अन्य लोगों ने मदद की. पटमदा थाने के एसआई मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों को काफी चोटें आई है.

इसे भी पढ़ें- GHATSHiLA : पति की धोखेबाजी व दगाबाजी से जहर खाने वाली महिला की मौत, उधर पति ने धूमधाम से रचाई शादी

 

Related Articles

Back to top button