
New Delhi : दक्षिण अफ़्रीकी टीम (South Africa Team) के महान गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने मंगलवार को हर तरह के क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इसके बाद अब उन्होंने अपने करियर में खेलने वाले देशों का जिक्र करते हुए भारत को क्रैजी बताया है. उन्होंने कहा कि भारत में खेलने पर रॉकस्टार जैसा महसूस कराता था. डेल स्टेन भारत में दक्षिण अफ़्रीकी टीम के साथ आकर खेलने के अलावा आईपीएल में भी खेले हैं.
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की मैगजीन ने बातचीत करते हुए स्टेन ने कहा कि भारत में क्रिकेट को लेकर पागलपन है. यह देश एक रॉक स्टार की तरह महसूस करने के सबसे करीब है. आपके साथ हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार जैसा व्यवहार किया जाता है. लोग वहां क्रिकेट के दीवाने हैं.
स्टेन ने कहा कि भारत में हवाई अड्डे पर जाते हैं, तो वहां फैन्स होते हैं. अभ्यास के लिए जाते हैं तो आपको देखने के लिए 10 हजार लोग आ जाएँगे. मुझे संशय है कि अब मेरे जीवन में मैं जो कुछ भी करूँगा, उसमें इस तरह का अनुभव मुझे फिर से देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें :दूध बेचने वाले ने आजसू महानगर अध्यक्ष सहित तीन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग को शानदार बताया
अपने खिलाफ खेलने वाले बल्लेबाजों की बात करते हुए डेल स्टेन ने सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग को शानदार बताया. दोनों की तारीफ़ करते हुए स्टेन ने कहा कि वे आपके कौशल से वाकिफ होते हैं इसलिए बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच की स्पर्धा से बाहर निकलने की कोशिश करते थे. वे आउट से बचने का प्रयास भी करते थे क्योंकि मेरे पास छह गेंद डालने के मौके होते थे लेकिन उनके पास सिर्फ एक मौका होता था.
इसे भी पढ़ें :शाहिद अफरीदी पर भड़कीं एक्ट्रेस माहिका शर्मा, कहा- तालिबानियों से बेटियों की शादी करने के बारे में सोच रहे होंगे
टेस्ट क्रिकेट के तेज गेंदबाजों में स्टेन टॉप पर
उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए डेल स्टेन ने तीनों प्रारूप में खेलते हुए धाकड़ प्रदर्शन किया. उनका ज्यादा फोकस टेस्ट क्रिकेट पर रहा जहाँ 93 मैचों में उनको 439 विकेट हासिल हुए. टॉप पांच टेस्ट तेज गेंदबाजों में औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में स्टेन टॉप पर हैं. जेम्स एंडरसन और ग्लेन मैक्ग्रा भी उनसे पीछे हैं.
दक्षिण अफ़्रीकी टीम से खेलने के अलावा वर्ल्ड की अलग-अलग क्रिकेट लीग्स में भी स्टेन खेले हैं और अब उनका अगला असाइनमेंट क्या होगा, इस पर हर किसी की नजरें बनी रहेंगी.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand: सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर टेट पास उम्मीदवारों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा




