
Dhanbad : धनबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. साइबर थाना की टीम ने जिले में सक्रिय साइबर अपराधी रूपेश कुमार महतो को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर आम लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक और निजी जानकारी प्राप्त कर ठगी करने का आरोप है.
गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और प्रतिलिपिबद्ध सिम कार्ड बरामद हुए हैं. गिरफ्तारी दल में उप निरीक्षक अक्षय कुमार राम, उप निरीक्षक उदय कुमार गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण सिंह सहित अन्य तकनीकी सहायक और पुलिस बल शामिल थे.
पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध रोकथाम, धनबाद के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने डीटीओ कार्यालय के पास स्थित एक मकान पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया.




