Dhanbad

IIT ISM धनबाद में ICPHD 2024 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Dhanbad: आईआईटी आईएसएम धनबाद के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग ने “आईसीपीएचडी 2024 – सस्टेनेबिलिटी थ्रू ट्रांज़िशन” नामक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया. यह सम्मेलन परंपरागत और गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोतों को एकीकृत करने, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और ऊर्जा सुरक्षा के लिए स्थायी प्रथाओं को प्राप्त करने के लिए एक सामान्य मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें भारत और विदेशों से विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल थे. सम्मेलन में तीन प्लेनरी व्याख्यान, 28 मुख्य व्याख्यान, आठ आमंत्रित भाषण, 87 मौखिक प्रस्तुतियाँ और 32 पोस्टर प्रस्तुतियाँ शामिल थी.
सम्मेलन को ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड, ऑयल इंडिया, सनपेट्रो, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (एएनआरएफ), अहराम ऑयल, रारा एनर्जी, आर्टोसन-टाटा और कई अन्य प्रतिष्ठित संगठनों से वित्तीय और लॉजिस्टिक समर्थन प्राप्त हुआ.

Related Articles

Back to top button