
Ranchi: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के दो मेधावी छात्रों ने ताइवान स्कॉलरशिप प्राप्त कर अपने शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर प्राप्त किया है. ताइवान शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए हुआयु संवर्द्धन छात्रवृत्ति परिणाम जारी किया है जिसमें सीयूजे के सुदूर पूर्व भाषा विभाग के दो चीनी भाषा के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है. इनमें उत्कर्ष चंद्रा और रत्नेश कुमार शामिल हैं, इस स्कॉलरशिप के माध्यम से ये छात्र ताइवान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे और वहां की समृद्ध संस्कृति को नजदीक से जानने का अवसर पाएंगे.



