
Motihari : जिले मार्केट में चौकीदार की तत्परता के कारण एक बड़ी लूट कि घटना को होने से बचा लिया गया है . हालांकि इसमें दुखद खबर ये भी है कि लूट कि घटना को अंजाम देने आए लूटेरों ने गोली मार चौकीदार व एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया है. फ़िलहाल अभी घायल चौकीदार का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें : Deen Dayal Upadhyay Death Anniversary: घाटशिला में पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गायघाट चौक पर देर रात्रि कुछ हथियारबंद अपराधी पहुंचे थे. इन अपराधियों ने एक बर्तन व ज्वेलरी दुकान में डाका डालने का प्रयास किया. इसी बीच रात्रि प्रहरी के रूप में तैनात चौकीदार शिव कुमार भगत को इसकी भनक लगी.
इसी बीच एक स्थानीय व्यक्ति रामनरेश सिंह भी मौके पर पहुंचे . इसके बाद चौकीदार ने और स्थानीय व्यक्ति ने अपने साहस का परिचय दिया और अपराधियों को खदेड़ने लगे. इस बीच लोगों को इकट्ठा होते देख अपराधी भागने लगे.
भागने में सफल रहे अपराधी
इस बीच जब दोनों ने अपराधियों को पकड़ना चाहा तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दिया. इसमें चौकीदार और स्थनीय व्यक्ति दोनों घायल हो गए . इस बीच अपराधी भी मौके से भागने में सफल रहे. इस घटना में घायल चौकीदार का मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.
वहीं मामले कि जानकारी मिलते ही एसपी डॉ कुमार आशीष चौकीदार से मिलने पहुंचे और उसका हाल जाना. इसके साथ ही एसपी ने चौकीदार को सहयोग राशि के रूप में 5 हजार रुपये दिये. एसपी ने कहा कि अपराधियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा .
इसे भी पढ़ें : Tilka Manjhi Jayanti: मुसाबनी में मनी बाबा तिलका मांझी जयंती, झामुमो ने किया कार्यक्रम का आयोजन




