Fashion/Film/T.VLead NewsNationalNEWS

UP में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’, योगी सरकार ने किया ऐलान

Mumbai: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की चर्चा जोरों पर हो रही है. मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग जिसने भी अटेंड की वो फिल्म की तारीफ ही करता दिखा. गृहमंत्री अमित शाह के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट पृथ्वीराज देखी. योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया.

योगी आदित्यनाथ को पसंद आई फिल्म

सम्राट पृथ्वीराज मूवी देखने के बाद योगी आदित्यनाथ इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके. वे पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार की एक्टिंग से इंप्रेस हो गए. सम्राट पृथ्वीराज और खिलाड़ी कुमार की तारीफ करते हुए सीएम योगी बोले- अक्षय कुमार ने भारत के अतीत को जोड़कर जिस फिल्म को प्रस्तुत किया है मैं इसके लिए फिल्म के निर्देशक और कास्ट को बधाई देता हूं. मुझे कई सालों के बाद किसी फिल्म को देखने का अवसर मिला. यह फिल्म लोग परिवार के साथ देख सकते हैं. यह फिल्म हमें प्रेरित करती है. बताती है कि अतीत के बगैर वर्तमान नहीं होता है. इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ ये मूवी देखी थी. फिल्म देखने के बाद वे भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : भुईयांडीह बस स्टैंड एवं आजादनगर में भी मिला एक-एक शव

Related Articles

Back to top button