
Ranchi : जब तक जेपीएससी रांची विश्वविद्यालय के स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति नहीं करता है तब तक राँची विवि के कॉमर्स विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एमसी मेहता को रजिस्ट्रार का प्रभार दिया गया है. रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.
कुलपति ने बताया कि फिलहाल एक वर्ष के लिए डॉ मेहता को प्रभार दिया गया है. इस बीच अगर जेपीएससी स्थायी नियुक्ति करता है तो डॉ मेहता का कार्यकाल समाप्त समझा जायेगा. इस मौके पर उन्हें दिन से ही बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा.
मालूम हो कि डॉ मेहता पहले वे आरयू के पत्रकारिता व जनसंपर्क विभाग में निदेशक थे. इससे पहले अमर कुमार चौधरी रजिस्ट्रार थे, जिनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद डॉ मेहता को प्रभार दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:सरना आदिवासी धर्मकोड प्रस्ताव पारित होने की खुशी में आदिवासी संगठनों ने मनाया जश्न




