JharkhandRanchi

महंगाई के खिलाफ CPI ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

Ranchi: देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका. पुतला दहन में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह नेतृत्व कर रहे थे.

महेंद्र पाठक ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी की सरकार देश में आई है तब से लगातार महंगाई बढती जा रही है. कहा कि देश के बड़े बड़े पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए और जन विरोधी नीतियों के कारण लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें :4 महीने से मानदेय की राह तक रहे मनरेगा कर्मियों के लिए 25 जून को रिलीज की जायेगी राशि

पेट्रोलियम के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण सभी तरह के आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. कोरोना महामारी में लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है, रोजगार समाप्त हो गया है. देश का विकास रुक गया है.

ऐसी परिस्थिति में लगातार देश की आम जनता पर महंगाई थोपकर केंद्र सरकार ने अपना जनविरोधी चेहरा उजागर कर दिया है.

इसे भी पढ़ें :9 करोड़ का टॉफी-बिस्किट घोटाला, हाइकोर्ट ने अकाउंटेंट जेनरल से मांगा ओरिजनल रिकॉर्ड

जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार डीजल और पेट्रोल की किमतों में 50% से अधिक टैक्स बसूल रही है, जिससे रोजमर्रा की जरूरत के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं.

कांग्रेस के शासन में जब डीजल, पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी होती थी तब भारतीय जनता पार्टी और उनके बड़े नेता सड़कों पर उतरकर महंगाई का लगातार विरोध करते थे.आज के दिनों में पेट्रोल ₹100 के पार हो गए तो भारतीय जनता पार्टी के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें :जानिए उस ट्रेन में क्या है स्पेशल, जिसमें राष्ट्रपति कोविंद करेंगे सफर

Related Articles

Back to top button