Giridhi. पचंबा थाना के पीछे कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में संचालित फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI ) के 420 बोरा चावल को पचंबा पुलिस ने गुरुवार को जब्त कर लिया था. जिसके बाद शुक्रवार को पचंबा थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पूरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह देने की योजना बना रहे थे कि डीएसपी टू संतोष मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही.
इसे भी पढ़ें- मनरेगा में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने बनाया प्लान, डीडीसी को दिया टास्क
इस दौरान डीएसपी थाना भी पहुंचे, लेकिन सरकारी चावल गायब करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ को लेकर प्रेसवार्ता का समय में फेरबदल करते रहे. अंत में प्रेसवार्ता स्थगित कर दी गई. जबकि पचंबा थाना पुलिस तीनों को जेल भेजने को लेकर चालान तक काट चुकी थी. इसके बाद भी तीनों आरोपियों को पूछताछ के नाम पर थाना में ही रखे जाने की सूचना है.
420 बोरा चावल के पैकेट मिले
पचंबा पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरकारी चावल के साथ ट्रक को गायब करने में गिरफ्तार तीनों आरोपियों में ट्रक मालिक और पचंबा के करहरबारी निवासी मनोज भदानी, बेंगाबाद के दूधीटांड गांव निवासी चावल कारोबारी शंभू राम और ट्रक चालक कारु की भूमिका बताई जा रही है. तीनों ने बड़े योजना के साथ बाजार समिति स्थित एफसीआई के गोदाम से सरकारी चावल लोड ट्रक को गायब कर दिया. जबकि मामले का रुख मोड़ने के लिए तीनों ने ट्रक हादसा बता दिया. हालांकि बेंगाबाद के दूधीटांड गांव निवासी जिस बड़े कारोबारी शंभू राम के तीन गोदाम से 420 बोरा चावल के पैकेट मिले हैं. वह शुरुआती जांच में एफसीआई के गायब चावल के बोरों से मेल नहीं खा रहे है.
इसे भी पढ़ें- ‘केन्द्र की योजनाएं श्रमिक विरोधी, संसद सत्र के दौरान वाम श्रमिक संघ राज्य में करेंगे विरोध प्रदर्शन’
तीनों गोदाम से जब्त बोरे प्लास्टिक के बताएं जा रहे हैं. इधर बरामद चावल के बोरों को लेकर पुलिस का यह भी दावा है कि बीते मंगलवार को रैक प्वांइट से दो ट्रकों से ट्रक मालिक मनोज भदानी ने चावल के बोरों को एफसीआई के गोदाम तक पहुंचाया. इसमें एक ट्रक को मंगलवार की देर रात ही अनलोडिंग के लिए लगाया था, लेकिन दूसरे ट्रक का चावल अनलोडिंग में नहीं लगा. इसके बाद बुधवार को ट्रक चालक कारु एफसीआई के गोदाम में ट्रक खड़ा कर वहां से चला गया. इसके बाद भी ट्रक खाली नहीं हो पाया.
ट्रक ने बाइक सवार को मारी थी टक्कर
पुलिस का यह भी दावा है कि चालक कारु ट्रक को लेकर बेंगाबाद की तरफ ले गया. क्योंकि टोल प्लॉजा में लगे सीसीटीवी कैमरे में ट्रक जाने का सारा फुटेज का रिकार्डिंग मौजूद है. पुलिस का यह भी कहना है कि बेंगाबाद जाने के क्रम में एक बाइक सवार को इसी ट्रक ने धक्का मारा. इस घटना में ट्रक खुद भी हादसे का शिकार हो गया, जबकि कुछ देर बाद बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से पचंबा पुलिस ने ट्रक से गायब चावल के सारे बोरे को दूधीटांड के कारोबारी शंभू राम के घर और गांव के बाहर के तीन गोदाम से बरामद किया. पुलिस की मानें तो एफसीआई के बोरे से बदल कर सरकारी चावल को प्लास्टिक के बोरे में भर दिया गया था. जिसमें 50 किलो के 212 बोरे, 25-25 किलो के 300 और क्रमशः 90 बोरों को बरामद किया गया.




