NEWS

दिल का दौरा पड़ने से स्वामी अग्निवेश का निधन, लंबे समय से थे बीमार

New Delhi. सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के जाने-माने नेता स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार शाम निधन हो गया. स्वामी अग्निवेश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. स्वामी अग्निवेश की तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अस्पताल 
में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

जानकारी के अनुसार, आर्य समाज के नेता स्वामी अग्निवेश को नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज ( आईएलबीएस ) में भर्ती कराया गया था. वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण वेंटिलेटर  पर थे.

कौन थे स्वामी अग्निवेश

समाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले स्वामी अग्निवेश ने 1970 में आर्य सभा नाम की राजनीति पार्टी बनाई थी. 1977 में वह हरियाणा विधासनभा में विधायक चुने गए और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे. 1981 में उन्होंने बंधुआ  मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की.

इसे भी पढ़ें- ‘केन्द्र की योजनाएं श्रमिक विरोधी, संसद सत्र के दौरान वाम श्रमिक संघ राज्य में करेंगे विरोध प्रदर्शन’

स्वामी अग्निवेश ने 2011 में अन्ना हजारे की अगुवाई वाले भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था. हालांकि, बाद में मतभेदों के चलते वह इस आंदोलन से दूर हो गए थे. स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी हिस्सा लिया था. तीन  दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button