
Deoghar: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न तालाबों की विशेष सफाई किया गया. अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल स्वयं कर रहे थे. इस मौके पर तालाबों की साफ़ सफाई में विसर्जित मूर्ति का मलबा व आसपास के जंगल झाड़ को साफ़ किया गया. जिसमें जून पोखर वार्ड 30, बरीयारबांधी वार्ड 33, ठाढ़ीदुलमपुर वार्ड 35 शामिल है. इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में शहरवासियों का सहयोग आपेक्षित है. इसके बिना शहर को साफ रखना असंभव है. सरकार को सहयोग करने के लिए हर संभव प्रयासरत है. आपके घर, कार्यालय या व्यसायिक प्रतिष्ठान को जिस तरह प्रतिदिन साफ रखने का काम करते हैं उसी तरह आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का काम करें और दुसरे लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का काम करें. जिस प्रकार सरकार या नगर निगम समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम करती है। शहर साफ सुथरा रहने से मानव कई प्रकार की बिमारियों से भी मुक्त रहता है.

नगर आयुक्त ने क्लीन देवघर, ग्रीन देवघर बनाने की दिशा में शहरवासियों से सहयोग की अपील की. विशेष सफाई अभियान में नगर आयुक्त के अलावा सहायक नगर आयुक्त विजय कुमार हांसदा, रंजीत कुमार सिंह, राजीव रंजन, सुरेंद्र किस्कू, कार्यापालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह, सहायक अभियंता पारस कुमार, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर संजय मंडल, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, वरिय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, वार्ड जमादार पप्पू मेहतर, गौरी शंकर केशरी, दिनेश सिंह, सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधि नारायण पांडेय, सफाई निरीक्षक श्याम सुंदर राव, कन्हैया राम, बिरजू राम, रौशन राम, मनोज गुप्ता, चंद्र किशोर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.




