
New Delhi : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अभी अपनी लुक की वजह से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई. चर्चा में चल रही इस तस्वीर को देख लोगों का एक ही सवाल है आखिर ये कैसे हो गया? दरअसल स्मृति ने काफी वेट लॉस कर लिया है, जिसके चलते वह काफी दुबली- पतली नजर आ रही हैं.
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल से मिले गिरिडीह चैंबर के सदस्य, किया मधुबन वाया पारसनाथ रेल परियोजना लिए फंड उपलब्ध कराने की मांग
ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की
स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल बदली है, जिसमें वह कैजुअल कपड़े और कंधों पर शॉल लपेटे नजर आ रही हैं. वे खिले हुए फूलों को निहार रही हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- ‘जो पहुंच के पार है, वहीं पर बहार है… फूल न तोड़ें. उनका वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन देख खुश होने के साथ- साथ हैरान भी हैं.
View this post on Instagram
यूजर्स ने दिये ये कमेंट
एक अन्य यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘मैम, आपने बहुत ज्यादा वजन कम कर लिया है. कुछ टिप्स दीजिए. वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘मैम, आप बहुत ज्यादा फिट लग रहे हो. ये आपका एक और अचीवमेंट है. कुछ उपाय बताइए वेट लॉस के.’
इसे भी पढ़ें : सरायकेला : चेकिंग से बचने के चक्कर में ट्रैफिक जवानों को मारी टक्कर, स्कूटी सवार और सिपाही घायल
सोनम कपूर और मौनी रॉय ने की तारीफ
वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- खूब सुंदर. सोनम कपूर ने लिखा- आप शानदान दिख रही है. राजनीति में आने से पहले ईरानी एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं.
इसे भी पढ़ें : पुलिस चेकिंग से बचने के चक्कर में ट्रक की चपेट में आया युवक, लोगों की किया सड़क को जाम
पहली किताब ‘लाल सलाम’ हुई है रीलीज
हाल ही में वह अपनी पहली किताब ‘लाल सलाम’ के साथ ही लेखक के अवतार में भी आ गई हैं. ईरानी ने अपनी इस पुस्तक के बारे में कहा, ”यह कहानी अक्सर मेरे दिमाग में घूमती रहती थी. अंततः मैं इसे लिखने से खुद को रोक नहीं सकी. मैं उम्मीद करती हूं कि पाठक इसका लुत्फ उठाएंगे और उस चीज को समझ पाएंगे जिसके बारे में बहुत कम लिखा गया है.”




