
Ranchi: निजी लैब से कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट देकर अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, अधिकारी, पैरामेडिक्स को अब कोविड रिपोर्ट एसडीओ द्वारा प्रमाणित करानी होगी.
वैसे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पारामेडिक्स जो कोविड अस्पताल एवं वैसे पदाधिकारी/कर्मी जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित कोषांग में प्रतिनियुक्त किए गये हैं, उन्हें अब अपनी कोविड रिपोर्ट एसडीओ द्वारा प्रमाणित कराना आवश्यक है.
बिना एसडीओ द्वारा प्रमाणित रिपोर्ट को जिला प्रशासन द्वारा अमान्य करार दिया जाएगा. एसडीओ द्वारा रिपोर्ट की पुष्टि किए जाने तक उन्हें अपनी ड्यूटी में तैनात रहना होगा.
इसे भी पढ़ें :कोरोना संकट: विभागों को CM का निर्देश, कोई भी नीति या योजना बनाते समय दूरगामी परिणाम का रखें ध्यान
घर से कराया जा रहा है सैंपल कलेक्ट
वैसे डॉक्टर, अधिकारी मजिस्ट्रेट, पैरामेडिक्स एवं स्वास्थ्यकर्मी जो निजी लैब से कोविड पॉजिटिव होने का रिपोर्ट का हवाला देकर ड्यूटी से अनुपस्थित हैं, अब उनके घरों से सैंपल कलेक्ट कराया जा रहा है.
कल भी कुछ पदाधिकारियों और डॉक्टरों के घर से सैंपल कलेक्ट किये गये थे. आज भी कई ऐसे डॉक्टर, पारामेडिक्स, ऑफिसर और मजिस्ट्रेट जो कि अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित हैं, उनके घर से सैंपल कलेक्ट किया गया.
इसे भी पढ़ें :भारत में मिला कोरोना का खतरनाक नया वेरिएंट N-440K , 10 गुणा अधिक संक्रमण फैलने की है क्षमता




