Jamshedpur

कदमा से बाइक सवार उचक्के ने की मोबाइल छिनतई, पुलिस जुटी तलाश में

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के केडी फ्लैट के पास बाइक सवार उचक्के ने वहां के रहने वाले सुधांशु राजवर्द्धन से मोबाइल की छितनई कर ली और फरार हो गए. छिनतई के शिकार राजवर्द्धन केडी फ्लैट संख्या-31 के रहने वाले हैं. इस मामले में उनके बयान पर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

फ्लैट के पास ही घटी घटना

शाम के वक्त राजवर्द्धन फ्लैट के पास ही थे. तभी बाइक सवार उचक्का तेजी से आया और उनके हाथ से मोबाइल लेकर फरार हो गया. राजवर्द्धन ने शोर भी मचाया, लेकिन जबतक लोग कुछ समझ पाते छिनतई करने वाला तेजी से फरार हो चुका था. पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा थाना से 50 मीटर की दूरी पर एसबेस्टस काटकर मोबाइल दुकान में चोरी

Related Articles

Back to top button