
Ranchi: नगर निगम की टीम सोमवार को मोरहाबादी के दुकानदारों को चिन्हित स्थल पर शिफ्ट करने पहुंची. जहां पहले से सब्जी दुकान लगा रहे विक्रेताओं ने विरोध शुरू कर दिया. वहीं जमकर हंगामा भी किया. उनका कहना था कि 20 सालों से वे सब्जी बेचकर अपना परिवार चला रहे हैं. ऐसे में वहां पर विस्थापित दुकानदारों को बसाना सही नहीं है. इस बीच निगम की टीम ने दुकानों को शिफ्ट करना शुरू किया. जैसे ही ठेले और गुमटी को शिफ्ट करना शुरू किया तो महिला दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया. इतना ही नहीं दुकान को उठाकर रोड के दूसरी तरफ फेंक दिया. जिससे कि वहां पर टकराव की स्थिति बनी हुई है.

लौट गई नगर निगम की टीम
हाईकोर्ट के आदेश के बाद रांची नगर निगम के अधिकारियों ने मोरहाबादी के दुकानदारों को पहले से चिन्हित स्थल पर शिफ्ट करने का निर्देश जारी किया था. साथ ही कहा गया था कि निगम की टीम की निगरानी में दुकानों को शिफ्ट कराया जाएगा. ऐसे में नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम दुकानों को शिफ्ट कराने पहुंची. लेकिन महिलाओं ने विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख नगर निगम की टीम वहां से लौट गई.
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने रेलवे बोर्ड से की दुमका रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं में बढोत्तरी की मांग




