Main SliderRanchi

#CoronaUpdates: 24 मई को पाकुड़ समेत 9 जिलों से मिले कुल 27 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, झारखंड में कुल 377 केस

Ranchi: झारखंड में रविवार को 27 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामले 377 हो गये हैं. कोरोना प्रभावित जिलों में एक नया जिला पाकुड़ जुड़ गया है.

नये मरीजों में पाकुड़, जमशेदपुर व हजारीबाग से 4-4 लोग, गढ़वा, चक्रधरपुर, रामगढ़ व धनबाद से 3-3 लोग, कोडरमा से 2 और रांची से 1 व्यक्ति हैं. रांची का मरीज बुंडू का रहने वाला है.

धनबाद के तीनों मरीज मुंबई से लौटे थे. तीनों को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था. धनबाद डीसी ने देर रात इसकी पुष्टि की.

जमशेदपुर में मिले मरीजों में 1 सिदगोड़ा क्षेत्र का है और दो बारीडीह के हैं. बारीडीह के दोनों कोरोना मरीज होम क्वारेंटाइन थे, ये कोलकाता से आये थे, जबकि सिदगोड़ा में पाया गया कोरोना पॉजिटिव मरीज बिहार से आया था और सिदगोड़ा के ही एक इस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन में था.

सभी मरीजों की संपर्क हिस्ट्री की जांच की रही है. फिलहाल सभी मरीजों को जमशेदपुर के टीएमएच में शिफ्ट कर दिया गया है.

शनिवार को मिले थे 20 नये मरीज

इससे पहले शनिवार को 20 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. इनमें कोडरमा के 11, सिमडेगा के 4, जमशेदपुर के 3 और रांची के 2 लोग हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 353 हो गये हैं.

कोडरमा के जिन 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उनमें से एक की गुरुवार को मौत हो चुकी है. उसका शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है. 32 साल का वह व्यक्ति मरकच्चो ब्लॉक के जामू का निवासी था और दिल्ली से लौटा था. लौटने के बाद उसका सैंपल लिया गया था. मौत के बाद रिपोर्ट आयी.

यह झारखंड में कोरोना मरीजों की मौत का चौथा मामला है. चार में से तीन की मौत कोरोना पॉजिटिव रहते हुई है जबकि एक की मौत रिपोर्ट के निगेटिव आ जाने के बाद हुई थी.

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में 136 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. 4 की मौत हुई है. 210 केस अभी एक्टिव हैं जिनमें सर्वाधिक 44 मरीज गढ़वा में हैं. इसके हजारीबाग में 38, कोडरमा में 25, जमशेदपुर में 20 और रांची में 21 ऐक्टिव केस हैं.

इसे भी पढ़ें – देश में कोरोना के नये मरीज मिलने का टूटा रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 6,767 नये केस, 147 की मौत

झारखंड में ऐसे बढ़े मामले

31 मार्च: राज्य में पहला केस राजधानी के हिंदपीढ़ी में मिला था. यह 22 साल की मलेशियाई महिला थी. यह तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच करायी गयी थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी.

2 अप्रैल: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वो कुछ दिनों पहले कोलकाता से लौटा था.

5 अप्रैल: बोकारो से तीसरा केस सामने आया, जहां बांग्लादेश से लौटी एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी. वह तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.

6 अप्रैल: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से 54 साल की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई. कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं. इसके मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आने की सूचना थी.

9 अप्रैल: एक साथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 13 हुई. नये मरीजों में 4 बोकारो जिले के चंद्रपुरा इलाके के थे. 5 रांची के हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले थे.

11 अप्रैल: झारखंड एक साथ तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17 हो गयी. रांची, हजारीबाग व कोडरमा जिला से एक-एक मरीज मिले थे. कोडरमा डीसी के अनुसार जिस मरीज को कोडरमा का बताया गया वह गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का था.

12 अप्रैल: झारखंड में कोरोना के दो और मरीजों की पुष्टि हुई. दोनों मरीज बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव के दलाल टोला के रहने वाले थे.

13 अप्रैल: झारखंड में 13 अप्रैल को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इन नये मरीजों में तीन रांची के हैं, जबकि एक बोकारो व एक गिरिडीह जिले का है.

14 अप्रैल: तीन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें दो मरीज रांची के हिन्दपीढ़ी के थे. जबकि एक मरीज सिमडेगा जिले का था. तीनों नये मरीजों का तबलीगी कनेक्शन रहा है.

15 अप्रैल: धनबाद के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में कुल मामले 29 हो गये.

17 अप्रैल: रांची के हिंदपीढ़ी से तीन और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें एक पति-पत्नी भी शामित थे. कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 32 हो गयी.

18 अप्रैल: धनबाद के एक रेल कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके अलावा हिंदपीढ़ी से पकड़े गये तबलीगी जमात से जुड़े एक और विदेशी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहनेवाला है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 34 हो गयी.

19 अप्रैल: झारखंड में सात लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें से छह रांची और एक सिमडेगा का है. रांची के छह मरीजों में एक बेड़ो और पांच हिंदपीढ़ी के हैं. राज्य में मरीजों की संख्या 41 हो गयी.

20 अप्रैल: बोकारो के साड़म में एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई जो कोरोना से ही जान गवां चुके व्यक्ति का भाई है. इसी दिन देर शाम दो मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इसमें एक रांची, एक देवघर और एक हजारीबाग का है.

22 अप्रैल: 4 और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें तीन रांची के व एक गढ़वा का है. रांची के मरीजों में हिन्दपीढ़ी निवासी 28 साल का युवक भी शामिल है जिसका भाई 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.23 अप्रैल: रांची में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें से 6 हिंदपीढ़ी का और एक बेड़ो का मामला है.

24 अप्रैल: देवघर के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. उसके कुछ घंटे बाद रांची के हिन्दपीढ़ी से दो और मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

25 अप्रैल: रांची में चार मरीज और पलामू में 3 मरीज मिले. रांची के मरीजों में 4 हिन्दपीढ़ी के व 1 कांटाटोली का. पलामू के तीनों मरीज लेस्लीगंज के.

26 अप्रैल: कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि. इनमें पांच नर्सें भी शामिल. गढ़वा के दो बच्चे पॉजिटिव मिले जो पूर्व में मिले मरीज के बेटे हैं. एक मामला जामताड़ा से भी सामने आया.

27 अप्रैल: कुल 20 मामले सामने आये. यह एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सर्वाधिक संख्या रही. कुल संख्या 103 हो गयी.

28 अप्रैल: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता चला. कुल संख्या 105 हो गयी.

29 अप्रैल: दो मरीजों का पता चला जिसमें एक जामताड़ा का है. राज्य में संख्या हुई 107.

30 अप्रैल: एक गर्भवती समेत तीन मरीज रांची से मिले. एक मरीज गोड्डा में मिला. आंकड़ा 111 पहुंचा.

01 मई: दो नये रांची के हिन्दपीढ़ी से मिले. राज्य का आंकड़ा 113 पहुंचा.

01 मई: देवघर में कोरोना का दो नये मरीज मिले. राज्य का आंकड़ा हुआ 115.

05 मई: रांची के हिन्दपीढ़ी से 8 मरीजों की पुष्टि. दो मरीज दुमका से मिले. राज्य में संक्रमण के मामले हुए 125.

06 मई: दो नये कोरोना मरीज मिले. इसमें एक रिम्स का स्टाफ, जबकि दूसरा हिन्दपीढ़ी का निवासी. राज्य में संक्रमण के मामले 127 हुए.

07 मई: पांच नये कोरोना मरीज मिले. सभी पलामू के निवासी. राज्य का आंकड़ा 132 हुआ.

08 मई: गढ़वा के 20 और कोडरमा के 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव. झारखंड में संक्रमण के मामले हुए 154.

09 मई: मुंबई से लौटे मां-बेटे मिले कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमण के मामले हुए 156.

10 मई: गिरिडीह से 3 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में कुल 160 मामले

11 मई: रांची के हिन्दपीढ़ी से एक और गिरिडीह के जमुआ से एक कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि, राज्य का आंकड़ा हुआ 162.

12 मई: 6 हजारीबाग जिले से, 2 पूर्वी सिंहभूम जिले से, एक गिरिडीह से, एक रांची से और एक लातेहार नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि. राज्य का आंकड़ा 173 हुआ.

13 मईः झारखंड में आठ मरीज मिले. 4 मरीज गिरिडीह, दो रांची और दो कोडरमा से.

14 मई: पलामू से 7, रांची से 5, हजारीबाग से 8, कोडरमा से 1 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव. राज्य का आंकड़ा हुआ 203.

15 मई : पूर्वी सिंहभूम जिले से एक, गढ़वा में 4, हजारीबाग में 6, धनबाद में 1. झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 215.

16 मई : रांची और गढ़वा से मिले एक-एक नये कोरोना संक्रमित. राज्य का आंकड़ा हुआ 217.

17 मई : दो रामगढ़, एक हजारीबाग, एक रांची, एक लोहरदगा और एक देवघर से मिले नये कोरोना पॉजिटिव. राज्य में संक्रमण के केस हुए 223.

18 मई : लातेहार जिले से तीन जबकि जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा, गढ़वा, धनबाद व गुमला से एक-एक (कुल 9) नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 232 हुए.

19 मई : हजारीबाग से 6, कोडरमा से 3, रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला जिले से एक-एक (कुल 16) नये कोरोना पॉजिटिव मिले. राज्य में संक्रमण के मामले 248 हो गये.

20 मई : रिकॉर्ड 42 नये कोरोना मरीजों का पता चला. इनमें 18 गढ़वा, 1 हजारीबाग, 5 कोडरमा, 9 जमशेदपुर, 5 गिरिडीह, 1चतरा, 1 धनबाद, 1 सरायकेला और 1 गुमला के मरीज. राज्य में हुए 290 केस.

21 मई : कुल 18 नये केस (रांची के 7, बोकारो के 5, कोडरमा के 2, सरायकेला के 2, गिरिडीह के 1 व जमशेदपुर के 1 मरीज). राज्य का आंकड़ा 308 पहुंचा.

22 मई : कुल 15 नये केस (8 हजारीबाग के, 7 गुमला के, 3 चाईबासा के, 3 रामगढ़ के, एक जमशेदपुर का). राज्य का आंकड़ा 330.

23 मई : कोडरमा के 11, जमशेदपुर के 3, सिमडेगा के 4 और रांची के 2 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले (कुल 20). राज्य में हुए 350 केस.

24 मई : जमशेदपुर व हजारीबाग से 4-4 लोग, गढ़वा, चक्रधरपुर, रामगढ़ व धनबाद से 3-3 लोग, कोडरमा से 2 और रांची से 1 कोरोना पॉजिटिव (एक दिन में कुल 23 लोग). झारखंड का आंकड़ा हुआ 373.

दिल्ली से लौटा था कोडरमा का युवक, झारखंड में मरीजों आंकड़ा पहुंचा 350

One Comment

  1. 129285 223348Hoping to go into business venture world-wide-web Indicates revealing your products or services furthermore companies not only to ladies locally, but nevertheless , to numerous prospective clients in which are online in most cases. e-wallet 97263

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button