Corona_UpdatesMain Slider

CoronaUpdate: 24घंटे में रिकॉर्ड 19 हजार से अधिक नये केस, 434 लोगों की मौत

New Delhi: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण सुपर स्पीड से बस रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 19,148 मामले सामने आने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,04,641 हो गई है. जिनमें से 434 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,834 हुई.

इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: देश में 6 लाख से अधिक संक्रमित, महज 6 दिनों में सामने आये एक लाख नये केस

एक दिन में 19 हजार से अधिक केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में एक दिन में रिकॉर्ड 19 हजार 148 कोरोना के नये मामले सामने आये है. वहीं 434 लोगों की जान संक्रमण के कारण चली गयी. ताजा आंकड़ों के बाद भारत में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,04,641 हो गया है. वहीं 18 हजार के करीब मरनेवालों का आंकड़ा पहुंच चुका है.

राहत की बात ये है कि बीमार केसेज से 3,59,860 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं 2,26,947 एक्टिव केस हैं. आइसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, एक जुलाई तक देश में 90,56,173 सैंपल की जांच की जा चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटे में 2,29,588 सैंपल का टेस्ट किया गया.

महज छह दिनों में एक लाख नये केस

आंकड़ों में देखें तो 12 जून को देश में कुल मरीजों की संख्या 3 लाख से अधिक थी और करीब 9 हजार लोगों की मौत हुई थी. लेकिन महज 8 दिनों बाद यानी 20 जून को मरीजों का आंकड़ा 4 लाख को पार कर गया है, जबकि करीब 13 हजार लोगों की मौत हो गई. वहीं सिर्फ 6 दिनों बाद यानी 26 जून को कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 5 लाख को पार कर गया और जबकि करीब 16 हजार लोगों की मौत हो गई है.

एकबार फिर देश में महज 6 दिन में कोरोना के केस एक लाख के आंकड़े को पार कर गया है. और 2 जुलाई तक मरीजों का आंकड़ा 6 लाख को पार कर गया है और करीब 18 हजार लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ेंःLAC पर बरकरार तनाव के बीच कल लद्दाख जायेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  

पुणे में एक दिन में सर्वाधिक 1,251 नए केस

महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,251 नए मामले सामने आए जिसके बाद जिले में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा बढ़कर 23,680 पहुंच गया. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा संक्रमण के कारण 25 और लोगों की मौत होने के बाद जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 788 हो गई. इसके अलावा 589 लोगों को इस महामारी से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

इसे भी पढ़ेंःबिहार: Corona केस बढ़कर 10 हजार से पार, अब तक 73 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button