BiharCorona_Updates

CoronaUpdate: राजभवन के 20 स्टाफ संक्रमित, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी पाये गये पॉजिटिव

Patna: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. वहीं बिहार में भी कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है. बिहार बीजेपी ऑफिस के बाद राजभवन में कोरोना का बम फटा है. यहां एकसाथ 20 स्टाफ पॉजिटिव पाये गये हैं. राजभवन में कोरोना के प्रकोप के कारण कर्मियों और अधिकारियों में दहशत का माहौल है.

बता दें कि बिहार बीजेपी मुख्यालय में भी एकसाथ कोरोना के 75 मामले सामने आये थे. पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र, महामंत्री देवेश कुमार सहित प्रदेशस्तरीय 5 पदाधिकारी संक्रमित हैं. वहीं अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. संजय जायसवाल के साथ-साथ उनकी पत्नी और मां की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है.

इसे भी पढ़ेंःCBSE Board 10th Results: करीब 18 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 91.46% छात्र हुए पास

पटना के दो सिटी एसपी भी पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण की दस्तक पुलिस महकमे के अधिकारियों तक पहुंच गयी है. मंगलवार को पटना के दो सिटी एसपी कोरोना संक्रमित पाये गये. इनमें सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार तथा सिटी एसपी वेस्ट अशोक मिश्रा शामिल हैं.

इन दोनों अधिकारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है. दोनों अधिकारियों के संपर्क में रहे कर्मियों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी. सभी को क्वारेंटाइन में रहना होगा.

 

19 हजार से अधिक केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, बिहार में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19284 हो गई है. जिनमें से 6261 एक्टिव केस हैं,  वहीं 12849 लोगों ने संक्रमण को मात दी है या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. प्रदेश में अब तक 174 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ेंःसाहिबगंज: नेशनल संताल लिबरेशन आर्मी का सरगना सामुएल हांसदा गिरफ्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ही बिहार सरकार ने प्रदेश में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉकडाउन किया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है. सभी नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे. इसके लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं.

सुशील कुमार ने आगे कहा कि कोरोना की न कोई दवा है, न टीका है. हम सभी को चेहरे पर मास्क, तौलिया या रुमाल लगाना सुनिश्चित करना होगा.

इसे भी पढ़ेंःदेश में रिकॉर्ड 29 हजार से अधिक नये Corona पॉजिटिव, अब तक 9.36 लाख केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button