Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

कोरोना का असर: राज्य में पंचायत चुनाव पर संकट गहराया

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा था अप्रैल से मई तक करा लेंगे चुनाव

Ranchi: राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव टल सकता है. यह चुनाव एक साल विलंब हो चुका है. विभागीय सूत्रों की मानें तो फिलहाल चुनाव पर कोई विशेष काम नहीं हो रहा है. जब से राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं. तब से आयोग में चुनाव कार्यों में सुस्ती देखी जा रही है. ऐेसे में इस बार फिर से चुनाव नहीं होने की संभावनाएं तेज है. क्योंकि, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबध में अबतक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. जबकि ग्रामीण विकास मंत्री की ओर से पूर्व में कहा गया था कि अप्रैल से मई तक पंचायत चुनाव करा लिया जायेगा.

परिसीमन कार्य अप्रैल में करना था पूरा:

नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी के पदभार के बाद चुनाव कार्यों में कुछ दिन तेजी देखी गयी. आयोग की ओर से दस जिलों में परिसीमन करने और अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया गया था. लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण यह कार्य भी पेंडिंग है.

इसे भी पढ़ें:लाख कर लो जतन, लेकिन हम नहीं सुधरेंगे…

आयोग की मानें तो 10 जिलों में परिसीमन किया जाना है. लेकिन अब मात्र तीन जिलों की ओर से ही रिपोर्ट आयोग को सौंपी गयी है. ऐसे में आयोग की ओर से जिलों को समय दिया गया था. पहले परिसीमन पूरी कर अधिसूचना जारी करने की तारीख 22 मार्च तय की गयी थी. बता दें पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, साहेबगंज, गोड्डा, पश्चिमी सिहंभूम, हजारीबाग, सरायकेला खरसावां जिलों में परिसीमन किया जा रहा है. इस संबध में 19 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी किया था.

इसे भी पढ़ें:Online वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में Nude नजर आये सांसद, जानिये बाद में माफी मांगते हुए क्या दी सफाई

निकाय चुनाव किया गया था स्थगित:

आयोग के पूर्व आयुक्त एनएन पांडेय ने पिछले साल मई में अधिसूचना जारी की थी. जिसके मुताबिक नगर निकाय चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था. इसके तहत राज्य में 315 निकायों में चुनाव होना है. साल 2015 में 4402 पंचायतों में चुनाव हुआ था. निर्वाचन आयोग के सूत्रों की मानें तो इस चुनाव के बाद राज्य में छह निकायों का गठन हुआ. जिससे इस बार पंचायतों की संख्या में कमी आ सकती है.

इसे भी पढ़ें:RANCHI NEWS : पोते ने पैसे के लालच में दादा -दादी को मार डाला ,पुलिस ने आरोपी पोते को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button