
Ranchi: कोरोना का कहर जारी है और इस वायरस पर काबू कर पाना चुनौतीपूर्ण हो चुका है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास कर रही है. लेकिन इसके बावजूद लोग सतर्क नहीं दिख रहे हैं. लोग बगैर मास्क के बाहर निकल रहे हैं. न सेनेटाइजर ही रख रहे हैं. मानो, कोविड-19 गाइडलाइन को न मानने की कसम खा ली हो.
आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामले को आप कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही कोरोना वायरस पर काबू पा सकते हैं. पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है लेकिन इसके बावजूद लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से कुल 5 ऑटो के माध्यम से शहर में जागरूकता अभियान चलाई जा रही है कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:कोरोना से एएसआई की मौत , कांके थाना में पदस्थापित था
रांची उपायुक्त और एसएसपी सुरेंद्र झा ने पिछले दिनों बैठक कर शहरवासियों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने और साथ ही साथ कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की थी.
बन्ना गुप्ता ने और भी सख्ती बढ़ाने को दिए थे निर्देश
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जब सदर अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि यदि कोरोना वायरस पर काबू नहीं पाया गया तो और भी सख्ती बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के अचानक बढ़ने से हालात नाजुक तो जरूर हुई है लेकिन जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्था पर काबू कर हालात को नियंत्रण में कर लिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें और साथ ही साथ कोरोना वैक्सीन अधिक से अधिक संख्या में लोग ले और कोरोना वायरस पर काबू करने में मदद करें.
इसे भी पढ़ें:पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सलियों का ‘डॉक्टर’, फोर्स के मूवमेंट की सूचनाएं भी पहुंचाता था




