BokaroJharkhand

खबर का असर: बोकारो के बेरमो अनुमंडल स्थित थाना क्षेत्र से कोयला का अवैध कारोबार शुरू, न्यूज विंग में खबर चलने के बाद डीपू से हटाया जा रहा है कोयला

Bermo: बेरमो के थाना क्षेत्र से कोयला का अवैध कारोबार शुरू-खबर न्यूज विंग में चलने के बाद कोयला तस्करों में हड़कंप व्याप्त हो गया है .खबर चलने के बाद बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन बस्ती ईंट भट्ठे के पीछे अवैध कोयला डीपू में रखे गये लगभग एक ट्रक कोयला को हटाने का काम नयी बस्ती के एक कोयला तस्कर ने दर्जनों महिला एवं पुरुष मजदूरों से मिलकर हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है.

इसे भी पढ़ें- बोकारो के बेरमो अनुमंडल स्थित थाना क्षेत्र से कोयला का अवैध कारोबार शुरू, हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के रास्ते बिहार के मंडियों में पहुंचता है खेप

कोयला के अवैध डीपू से जमा किये गये कोयला को आसपास की झाड़ियों एवं पास के मोंटिकोनाला नदी के उस पार ले जाकर छिपाकर उस पर झाड़ियों को काट ढंककर रखने का काम किया जा रहा है. उक्त अवैध कोयला के डीपू में कोयला सीसीएल कथारा एरिया अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना के सीसीएल गोविंदपुर एवं स्वांग परियोजना के ओपन कास्ट एवं स्टॉक से चोरी कर जमा किया जाता है.

Related Articles

Back to top button