Latehar

#Latehar: तेतरियाखांड कोलियरी के विस्थापितों ने सीएम को लिखा पत्र, रामलाल अग्रवाल कंपनी पर बेवजह केस करने का लगाया आरोप

Latehar: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित संचालित होने वाली सीसीएल की तेतरियाखांड कोल परियोजना के विस्थापितों ने सीएम और झारखंड सरकार को पत्र लिखा है. सीसीएल की तेतरियाखांड कोल परियोजना के विस्थापित,प्रभावित और ग्रामीणों के द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि रामलाल अग्रवाल कंपनी विस्थापित और प्रभावितों के ऊपर बेवजह मुकदमा दर्ज करवा रही है.

इसे भी पढ़ेंःरामगढ़: गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करंट लगने से व्यवसायी की मौत

रामलाल अग्रवाल कंपनी के इशारे पर विस्थापितों पर  कार्रवाई

विस्थापितों के द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है कि,बीते 22 अप्रैल की रात सोये हुए विस्थापितों को रामलाल अग्रवाल एंड कंपनी के इशारे पर पुलिस के द्वारा 10 व्यक्ति को उठाकर अपने हिरासत में रखा गया. इससे पहले भी 21 अप्रैल को 7 व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है.

सीएम को लिखे गये पत्र की कॉपी

वहीं 30 साल से अधिक समय होने के बाद भी नौकरी, मुआवजा और अन्य सुविधाएं नहीं दी गयी है. जिसके चलते बार-बार लगातार जनता अपना हक मांग कर रही है.

सीसीएल की तेतरियाखांड कोल परियोजना के विस्थापितों ने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा है कि जिन व्यक्तियों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्हें रिहा करते हुए सभी मांग दिलाने की कृपा की जाए.

इसे भी पढ़ेंःदुमका: मसानजोर डैम में डूबे लोगों का नहीं मिला सुराग, आज चलेगा राहत बचाव कार्य

रामलाल अग्रवाल एंड कंपनी का ग्रामीणों ने किया था विरोध

बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतरियाखांड कोल परियोजना में बीते 20 अप्रैल को रामलाल अग्रवाल एंड कंपनी द्वारा जबरन पोकलेन और हाइवा घुसाने का प्रयास किया गया. जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था. ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा था,कि जहां पूरे देश में लॉकडाउन है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मौका का फायदा उठाते हुए रामलाल अग्रवाल एंड कंपनी पुलिस-प्रशासन के सहयोग से जबरन हाइवा एवं पोकलेन घुसा कर कार्य करना चाहती है.

ग्रामीणों ने कहा था कि इस कोलियरी में आज तक कभी हाइवा नहीं चला है. क्योंकि यहां भू-स्वामियों को अभी तक जमीन के बदले नौकरी, मुआवजा एवं पुनर्वास नीति के तहत कोई भी लाभ नहीं मिल पाया है. रामलाल अग्रवाल कंपनी ने ओबी का कार्य लिया है जो खदान से ही कोयला को क्रश कर सीधे बाहर ले जाएगा जिससे यहां के अधिकांश ट्रक ओनर बेरोजगार हो जाएंगे. रामलाल अग्रवाल कंपनी के द्वारा जबरन वाहनों के घुसाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी.

इसे भी पढ़ेंः#FightAgainstCorona : हिंदपीढ़ी के 37 सीलिंग प्वाइंट्स पर कैमरे से निगरानी करेगा जिला प्रशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button