NEWS

रांची रेलवे डिवीजन में कोरोना का कहर, 12 लोगों की गयी जान

Ranchi : कोरोना का कहर जारी है. अब तक रांची रेल डिवीजन के 350 के लगभग अधिकारी और स्टाफ भी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं. समझा जा कोरोना काल में रेलवे कर्मचारियों को भी खासा मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को हटिया के गार्ड वायडी किंडो और सुभाष मिंज  स्टेशन मास्टर की कोरोना से मौत हो गयी है. कोरोना से अब तक रांची रेल डिवीजन में 12 लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार अधिकारियों और स्टाफ के संक्रमित होने का मामला भी सामने आ रहा है. रेलवे डिवीजन में बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद भी रेलवे प्रबंधन की तरफ के कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.

रिम्स नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल भी कोरोना पॉजिटिव

रिम्स बीएससी नर्सिंग कॉलेज के एक लाइब्रेरियन, एक ट्यूटर के साथ-साथ कॉलेज की प्रिंसिपल भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद नर्सिंग कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल है.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा :  दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

Related Articles

Back to top button