
NewDelhi : भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 96.44 लाख हो गयी है, जिनमें से 91 लाख से अधिक लोगों के स्वस्थ हो जाने के बाद संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.37 प्रतिशत हो गयी है. देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या करीब चार लाख रह गयी है.
इसे भी पढ़े : Pfizer India ने भारत में आपातकालीन स्थिति में COVID-19 वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मांगी
देश में संक्रमण के 36,011 नये मामले सामने आये
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के 36,011 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 96,44,222 हो गयी है, जिनमें से 482 और लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1.40 लाख के पार हो गयी है.
इसे भी पढ़े : ईरानी मीडिया में दावा, इजरायल में मोसाद का कमांडर मार गिराया गया? बदला ले लिया
ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 91,00,792
देश में संक्रमित होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 91,00,792 हो गयी है, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 94.37 प्रतिशत हो गयी है, जबकि कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 प्रतिशत बनी हुई है.
आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,03,248 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.18 प्रतिशत है.
इसे भी पढ़े : भाजपा नेताओं के बयान, टीएमसी नेता शुभेंदु साथ आये, तो ममता सरकार गिर जायेगी, जनवरी से सीएए होगा लागू
शनिवार को 11,01,063 नमूनों की जांच की गयी
भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, पांच दिसंबर तक 14,69,86,575 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से शनिवार को 11,01,063 नमूनों की जांच की गयी.




