
NewDelhi : खबर है कि दवा कंपनी फाइजर इंडिया ने (Pfizer India)भारत में आपातकालीन स्थिति में कोरोना वैक्सीन इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है. फाइजर ने उसके कोविड-19 टीके को ब्रिटेन और बहरीन में ऐसी ही मंजूरी मिलने के बाद यह अनुरोध किया है.
दवा निर्माता कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने उसके द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन किया है.
इसे भी पढ़े : भाजपा नेताओं के बयान, टीएमसी नेता शुभेंदु साथ आये, तो ममता सरकार गिर जायेगी, जनवरी से सीएए होगा लागू
क्लीनिकल परीक्षण की छूट दिये जाने का भी अनुरोध
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दवा नियामक को दायर अपने आवेदन में कंपनी ने देश में टीके के आयात एवं वितरण के संबंध में मंजूरी दिये जाने का अनुरोध किया है. इसके अलावा, दवा एवं क्लीनिकल परीक्षण नियम,2019 के विशेष प्रावधानों के तहत भारत की आबादी पर क्लीनिकल परीक्षण की छूट दिये जाने का भी अनुरोध किया है.
सूत्र ने बताया कि, फाइजर इंडिया ने चार दिसंबर को DCGI को एक आवेदन सौंप कर भारत में अपने COVID-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी की मांगी है. फर्म ने देश में आयात और बाजार के लिए फाइजर-बायोएनटेक के COVID-19 mRNA वैक्सीन BNT162b2 को अनुमति देने के लिए फॉर्म CT-18 में EUA आवेदन किया है.
इसे भी पढ़े :ईरानी मीडिया में दावा, इजरायल में मोसाद का कमांडर मार गिराया गया? बदला ले लिया
रूस की कंपनी स्पूतनिक ने भी अनुमति मांगी थी
इससे पहले रूस की कंपनी स्पूतनिक ने भी भारत में अपनी कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी, लेकिन भारत सरकार ने कहा था कि वह पहले ट्रायल करे, उसके परिणाम के आधार पर ही अनुमति दी जायेगी.
बताया गया है कि फाइजर कंपनी के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं. इस टीके के माइनस 70 डिग्री पर ही स्टोर किया जा सकता है. यह दवा कमरे के तापमान पर महज छह से सात घंटे तक ही रह सकती है. इसके एक डोज की कीमत 40 डॉलर है. इससे इम्यूनिटी बनने में 14 दिन लगते हैं.




