National

प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाबा साहेब को याद किया, श्रद्धांजलि अर्पित की

भारत के संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं दलित आदर्श आंबेडकर का छह दिसंबर, 1956 को निधन हुआ था.

NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. कहा कि उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं.

भारत के संविधान के प्रमुख वास्तुकार एवं दलित आदर्श आंबेडकर का छह दिसंबर, 1956 को निधन हुआ था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी है.

इसे भी पढ़े : कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के मामले बढ़ कर 96.44 लाख पर पहुंचे

उनके विचार,आदर्श लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, महापरिनिर्वाण दिवस पर महान डॉ बाबा साहेब आंबेडकर को याद करता हूं. उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं. हमारे राष्ट्र के लिए उन्होंने जो सपने देखे थे, हम उन्हें पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कहा कि दलित आदर्श को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एकमात्र सच्चा रास्ता भारत को सभी प्रकार के भेदभावों से मुक्त करने की दिशा में काम करना है.

गांधी ने ट्वीट किया, आज हम राष्ट्र निर्माण में डॉ आंबेडकर के योगदान को याद कर रहे हैं. उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का एकमात्र सच्चा रास्ता भारत को सभी प्रकार के भेदभावों से मुक्त करने की दिशा में काम करना है.

इसे भी पढ़े : Pfizer India ने भारत में आपातकालीन स्थिति में  COVID-19 वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मांगी

Related Articles

Back to top button