National

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या 85 लाख के पार

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख से अधिक हो गयी थी

NewDelhi :  भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 85 लाख से अधिक हो गयी है. इनमें से ठीक हो चुके लोगों की तादाद बढ़कर 78,68,968 होने के साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 92.49 पर पहुंच गयी है.  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में रविवार को यह जानकारी दी गयी है.

 संक्रमण के 45,674 नये मामले सामने आये

सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण के 45,674 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 85,07,754 हो गयी है। इसके अलावा 559 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 1,26,121 हो गयी है. भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है

इसे भी पढ़ें : रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका पर फैसला सोमवार को

उपचाराधीन रोगियों की संख्या  6.03 प्रतिशत है

मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार 10वें दिन छह लाख से कम रही. आंकड़ों में कहा गया है कि देश में फिलहाल उपचाराधीन रोगियों की संख्या 5,12,665 है जो संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या का 6.03 प्रतिशत है.

मंत्रालय के अनुसार, भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख से अधिक हो गयी थी.

इसे भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सरकार किसी कंपनी को अनिश्चितकाल के लिए ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकती

7 नवंबर तक कुल 11,77,36,791 नमूनों की जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात नवंबर तक कुल 11,77,36,791 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें शनिवार को किये गये 11,94,487 परीक्षण भी शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 559 और लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र में 150, दिल्ली में 79, पश्चिम बंगाल में 58, केरल में 28, उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु में 25-25 और छत्तीगढ़ तथा कर्नाटक में 22-22 रोगियों की जान चली गयी है.

इसे भी पढ़ें :  यूएई में मुस्लिम पर्सनल लॉ में बदलाव, लिव-इन रिलेशनशिप को मिली मान्यता

1,26,121 रोगियों की मौत हो चुकी है

मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 1,26,121 रोगियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 45,115, कर्नाटक में 11,369, तमिलनाडु में 11,324, पश्चिम बंगाल में 7,235, उत्तर प्रदेश में 7,180, दिल्ली में 6,912, आंध्र प्रदेश में 6,779, पंजाब में 4,310 और गुजरात में 3,753 लोगों की मौत हुई है.

मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक रोगियों की मौत कोविड-19 के साथ-साथ अन्य रोगों से जूझने के चलते हुई, मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया है, इन आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button